BMW S 1000 XR: BMW ने अपनी नई बाइक, BMW S 1000 XR 2024, भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। यह स्पोर्ट टूरर बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग का शानदार मिश्रण है। इस बाइक की खासियत यह है कि इसे राइडर्स के लिए बहुत अच्छा बताया जा रहा है। इसे पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से चलाया जा सकता है और यह किसी भी ऊंची-नीची जगह को पार कर सकती है। आगे इस बाइक के बारे में और जानकारी दी गई है।
BMW S 1000 XR Engine
बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर 2024 में 999 सीसी इनलाइन-चार सिलेंडर इंजन है, जो 11,000 आरपीएम पर 168 बीएचपी की पावर और 9,250 आरपीएम पर 114 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें टू-वे क्विकशिफ्टर भी है। बाइक सवार के लिए अलग-अलग सवारी स्थितियों के लिए रेन, रोड, डायनामिक और डायनामिक प्रो जैसे राइड मोड प्रदान करती है। इसका पावरफुल इंजन राइडर को तेज रफ्तार का अनुभव देता है। यह बाइक महज 3.25 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा है।
BMW S 1000 XR Feature
BMW S 1000 XR 2024 अपनी लग्जरी और आरामदायक गाड़ियों के लिए जानी जाती है, और यह बाइक भी इसमें पीछे नहीं है। इस मॉडल में कंपनी ने पहले से 10mm ऊंची सीट दी है, जो और भी ज्यादा आरामदायक है। लंबी दूरी के सफर पर राइडर को आराम मिलेगा। सुरक्षा के मामले में भी यह बाइक बेहतरीन है। इसमें लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, और व्हीली कंट्रोल जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड हैं। साथ ही, फ्रंट में ट्विन-डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल-डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है।
BMW S 1000 XR Price
BMW S 1000 XR 2024 की कीमत टैक्स और फीस से पहले 22.5 लाख रुपये है। इसकी तुलना डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 से की जाएगी, जो इसी कीमत रेंज में है।
ये भी पढ़े –
भारत की सबसे शानदार कार Maruti Alto K10 के शानदार फीचर्स देखकर लोग हो गए दीवाने