Jawa 42 Bobber Black Mirror: अगर आप भी क्लासिक बाइक के शौकीन हैं या फिर आपको Jawa 42 Bobber को अपना बनाना है, लेकिन आपके पास बजट की कमी है, तो कोई दिक्कत नहीं। आप इस मोटरसाइकिल को काफी आसान किस्तों पर घर ले जा सकते हैं। Jawa 42 Bobber का Black Mirror वेरिएंट एक शानदार बाइक है, जो देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है।
Jawa 42 Bobber Black Mirror दमदार इंजन
Jawa 42 Bobber क्रूजर बाइक आपको भारत में 5 वेरिएंट्स और 6 रंगों में मिलती है। इसमें आपको 334cc का BS6 इंजन मिलता है, जिससे बाइक को 29.51 बीएचपी की शक्ति और 32.74 एनएम की पीक टॉर्क मिलता है। बाइक में फ्रंट और रियर व्हील दोनों में डिस्क ब्रेक और एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है।
Jawa 42 Bobber Black Mirror फीचर्स
Jawa 42 Bobber क्रूजर बाइक में आपको आकर्षक LED लाइटिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टैकोमीटर, और इंजन कट-ऑफ सहित सभी जानकारी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर दिखाई जाती है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक अब्सॉरबर लगे हैं जो कम्फर्ट के लिए हैं।
Jawa 42 Bobber Black Mirror को 7,000 की किस्तों पे घर ले जाएँ
जब बात Jawa 42 Bobber Black Mirror की ऑन-रोड कीमत की है, तो आपको यह लगभग 2.85 लाख रुपए के करीब पड़ जाएगी। यदि आप इसकी 36 महीनों की EMI योजना चुनते हैं, तो 10% ब्याज दर के साथ आपको इसके लिए 74,210 रुपए की डाउन पेमेंट करनी होगी, जिसके बाद आपको मासिक EMI के रूप में केवल 7000 रुपए का भुगतान करना होगा। इस तरह, आपको पूरे पैसे का भुगतान नहीं करना होगा और आपकी बाइक भी मिल जाएगी।
ये भी पढ़े –
कॉलेज लड़कियों के लिए Yamaha की ये तगड़ा स्कूटर है बेस्ट, देख डिटेल